Naradsamvad

[post-views]

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के बिछलखा गांव में एक 37 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश (37) पुत्र रामस्वरूप, निवासी बिछलखा, अपने घर के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटके हुए पाए गए। सुबह जब उनकी मां चारा लेने के लिए गईं और वापस लौटीं, तो यह दृश्य देखकर चीख-पुकार मचाने लगीं।शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

990484
Total Visitors
error: Content is protected !!