Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लोधेश्वर महादेवा में कांवरियों का जलाभिषेक जारी, डीएम के निर्देश पर रातों-रात बनी सड़क

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में चल रहे फाल्गुनी मेले के दौरान कांवरिया श्रद्धालुओं का जलाभिषेक लगातार जारी है। मंदिर परिसर ‘हर-हर बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज रहा है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन-पूजन के लिए गर्भगृह तक पहुंच रहे हैं। मेले में कई स्थानों पर अखंड रामचरितमानस पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।जालौन जनपद के हंसापुर से आए सात सदस्यीय कांवरिया दल ने 101 मीटर लंबा ध्वज मंदिर पर अर्पित किया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व तहसील प्रशासन मेले की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।मेले के स्थलीय निरीक्षण के दौरान डीएम ने विश्व कल्याण द्वार से मंदिर के मुख्य मार्ग पर उखड़ी गिट्टियां पड़ी देखीं। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग को तत्काल सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के आदेश पर रातों-रात कार्य कर सड़क को समतल कराया गया, जिससे मार्ग सुगम हो गया। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी जारी रहेगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1456627
Total Visitors
error: Content is protected !!