Skip to main content

Naradsamvad

ज्योतिर्विद परिषद बाराबंकी का गठन, राकेश कांत शुक्ल अध्यक्ष मनोनीत

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

बाराबंकी।धर्मजागरण बाराबंकीधाम (उ.प्र.) के संयोजक अमित अवस्थी अधिवक्ता की पहल पर ज्योतिर्विद परिषद बाराबंकी का गठन किया गया। सरदार भूपेंद्र सिंह (प्रधान, श्री गुरु सिंह सभा लाजपतनगर बाराबंकी), श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर के मुख्य पुजारी वीरेंद्र कुमार अवस्थी तथा परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष उमाकांत द्विवेदी अधिवक्ता के प्रस्ताव पर आयोजित बैठक में राकेश कांत शुक्ल अधिवक्ता को सर्वसम्मति से आगामी एक वर्ष के लिए परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।हैदरगढ़ रोड स्थित पंचमदास कुटी बाराबंकीधाम में आयोजित कार्यक्रम में ज्योतिषियों, पांडित्यकर्मियों, संतों एवं धर्मसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक अमित अवस्थी ने कहा कि ज्योतिर्विद परिषद का मुख्य उद्देश्य जनपद के लिए एकमत पंचांग जारी करना है, जिससे हिंदू तीज-त्योहारों और स्थानीय अवकाशों की तिथियों को लेकर किसी प्रकार की अस्पष्टता न रहे।नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश कांत शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि ज्योतिष एक विज्ञान है। जो इसे नहीं समझते, वही इसका उपहास करते हैं, जबकि बड़े-बड़े नेता भी निर्णयों के समय ज्योतिष का सहारा लेते हैं। ज्योतिषीय गणनाएं पंडितों, संतों और हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं।इस अवसर पर बलजीत अरोड़ा, शलभ द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद यादव, बिहारी लाल अवस्थी, युगल किशोर दीक्षित, राकेश शुक्ल, जयकृष्ण मिश्र, अंबुज कुमार मिश्र, शैलेंद्र गुप्त, हिमांशु पांडेय, सुरेश गौतम, राजेंद्र पांडेय, गिरजाकांत शर्मा, डॉ. तेज नारायण वर्मा, सतीश अवस्थी, प्रताप नारायण वर्मा, धर्मेंद्र मिश्र, भगवत शरण शुक्ल, राजेश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, महाराज दीन वर्मा, संदीप कृष्ण भारद्वाज, देवकीनंदन पाठक, विनय कुमार विकल, बैजनाथ शुक्ल, राजेश जायसवाल, जगन्नाथ मिश्र, संदीप सिंह, पवन कुमार मिश्र, प्रद्युम्न रावत, डॉ. ऋषिकांत शुक्ल सहित अनेक धर्मसेवक उपस्थित रहे।

ALSO READ  मोबाइल PLI स्कीम से भारत को मिले 3.25 लाख करोड़ रुपये टैक्स, अश्विनी वैष्णव ने साझा किए आंकड़े
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!