Skip to main content

Naradsamvad

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो कारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दस घायल

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर (बाराबंकी)। नेशनल हाईवे पर हरिनारायणपुर मोड़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ओवरटेक के दौरान इनोवा और आर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार बहराइच जनपद निवासी सबलू अपने परिवार के साथ इनोवा से लखनऊ एयरपोर्ट से लौट रहे थे। इसी दौरान आलमबाग डिपो की रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय इनोवा को टक्कर मार दी और आगे चल रही आर्टिगा कार से भी भिड़ गई। हादसे में गोंडा निवासी देवेंद्र तिवारी की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर बहाल कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ  बाराबंकी में मानव विकास सेवा समिति ने साफ की सड़क किनारे की झाड़ियां, सुरक्षित सफर की मुहिम
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!