Skip to main content

Naradsamvad

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में जेबकतरों का कहर, कई पदाधिकारी-कार्यकर्ता बने शिकार

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

Ad image

महादेवा बाराबंकी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के फैजाबाद जाते समय सफदरगंज चौराहे पर आयोजित स्वागत-सम्मान समारोह में सुरक्षा व्यवस्था उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब जेबकतरों ने मौके पर जमकर तांडव मचाया। भीड़ का फायदा उठाकर शातिर जेबकतरों ने कई भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की जेबों पर हाथ साफ कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में डॉ. विवेक वर्मा का आईफोन, नकदी व जरूरी कागजात चोरी हो गए। वहीं सिद्धार्थ अवस्थी का भी आईफोन और हजारों रुपये पार हो गए। नगर पंचायत अध्यक्ष रामनगर रामशरण पाठक, ददौरा निवासी शुभम अवस्थी, टिहुर्की निवासी दिनेश शुक्ला तथा उमेश मिश्रा भी जेबकतरों का शिकार बने। दिनेश शुक्ला के नकदी के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज जबकि उमेश मिश्रा के डीएल, एटीएम कार्ड सहित अन्य कागजात चोरी हो गए।कार्यक्रम की कवरेज कर रहे पत्रकार अंजनी अवस्थी के भी हजारों रुपये चोरों ने उड़ा लिए। इसके अलावा भाजपा नेता नवीन सिंह राठौर भी जेबकतरों की चपेट में आ गए।घटना के बाद पीड़ितों की पीड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह जैसे बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में इस तरह की घटना सामने आने से बाराबंकी पुलिस अधीक्षक और पुलिस तंत्र की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ALSO READ  भारत को क्लीन एनर्जी लक्ष्यों के लिए चाहिए 220 बिलियन डॉलर का निवेश
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!