Skip to main content

Naradsamvad

यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर में विधायक खेल स्पर्धा शुरू, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image
रामनगर, बाराबंकी।युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में यूनियन इंटर कॉलेज, रामनगर में विधानसभा स्तरीय ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत माननीय विधायक खेल स्पर्धा का दो दिवसीय आयोजन सोमवार से शुरू हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड रामनगर, सिरौली गौसपुर व सूरतगंज के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।खेल स्पर्धाओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती एवं वॉलीबॉल जैसी विधाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताएं जूनियर, सब-जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित की गईं। उद्घाटन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बालिका जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ की विजेता हिना तथा सब-जूनियर बालक वर्ग के विजेता आलोक को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव एवं यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी बीओ अपूर्वा कोचर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास तिवारी, साक्षी सिंह, भूमिका सचान, रश्मि त्रिपाठी, ब्लॉक व्यायाम प्रशिक्षक रजनीश कुमार सिंह, खेल अनुदेशक सत्येंद्र, फुरकान तथा पीआरडी के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दूसरे दिन भाला फेंक, गोला फेंक सहित अन्य खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी।
ALSO READ  यूपी विधान परिषद चुनाव परिणाम: बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला, कई सीटों के नतीजे घोषित
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!