Naradsamvad

[post-views]

एक व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर लगाई आग हालत गंभीर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।थाना क्षेत्र के मंदिर में परिवार के साथ निवास कर रहे एक व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल फिर कर दिया गया। जनपद बांसी सिद्धार्थ नगर के थाना मिश्रोलिया निवासी 50 वर्षीय खड़बढ़ करीब 3 माह से ग्राम पंचायत तपेसिपाह के गोंडा बहराइच हाईवे के निकट स्थित एक मंदिर में परिवार के साथ रहकर जीवन यापन कर रहा था शनिवार को शाम उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा लिया जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाया इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए जहां पर हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर आशीष सिंह प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता ने बताया की उसका पति खड़बढ़ शराब के नशे में निवास स्थान पर आया और लड़ाई झगड़ा करने लगा इसके बाद उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

643323
Total Visitors
error: Content is protected !!