Naradsamvad

[post-views]

एकमुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगाकर उपभोक्ताओं का जमा कराया गया बिजली का बिल

रिपोर्ट/मोनू

त्रिलोकपुर बाराबंकी।बिजली बिल राहत योजना के तहत बाराबंकी जिले के मेढ़िया गांव में बुधवार को एक कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 25 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। विभाग को 1 लाख 50 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।यह कैंप विद्युत उपकेंद्र त्रिलोकपुर के अंतर्गत एसडीओ विमलेश मौर्य के नेतृत्व में लगाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाना था।एसडीओ विमलेश मौर्य ने बताया कि विभाग द्वारा इसी तरह के कैंप अन्य गांवों में भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।इस अवसर पर जेई लालाजी और टीजीटू अजित कुमार सूरज कुमार, हरिओम, तुलाराम, अरविन्द, दुर्गेश यादव सहित विभाग के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

643316
Total Visitors
error: Content is protected !!