Naradsamvad

[post-views]

त्रिलोकपुर साधन सहकारी पर बैठक कर किसानों को सुनी गई समस्याएं

रिपोर्ट/मोनू 

त्रिलोकपुर बाराबंकी।रामनगर तहसील के त्रिलोकपुर क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समिति में बुधवार को एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक एआर कॉपरेटिव लोकेश त्रिपाठी के निर्देश पर बुलाई गई थी।बैठक में समिति के सभापति राजेश चंद्र वर्मा ने किसानों को खाद और समिति से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में समिति के सदस्य बनने की अपील भी की।सभापति वर्मा ने कहा कि अधिक किसानों के सदस्य बनने से समिति और मजबूत होगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।इस बैठक में समिति के सदस्यों सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे। हालांकि, बैठक में मौजूद किसी भी किसान ने अपनी कोई समस्या नहीं बताई।इस अवसर पर उपसभापति रवि कुमार मिश्र, समिति सदस्य प्रमोद कुमार, मीनू देवी, रोशनी, सचिव उदयराज वर्मा और किसान सतीश यादव व जोगेंद्र वर्मा सहित कई अन्य किसान मौजूद थे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

643350
Total Visitors
error: Content is protected !!