Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
UPSSSC लेखपाल परीक्षा के दिन का एक Video Viral हो रहा है🔥  आवारा कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, इलाज के दौरान मौत, नगर निगम की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल ! फर्जी गैंगरेप से नाम हटाने के लिए दरोगा ने मांगे 50 लाख 🥺 पीड़ित ने परेशान होकर एंटी करप्शन को शिकायत फिर दरोगा उठा लिया  बाराबंकी में लेट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित समाजसेवियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित डीएम ने किया सीएचसी रुदौली का निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश बाराबंकी में भैंस चोर गिरोह का भंडाफोड़..! गांवों में घूम-घूमकर करते थे रेकी, रात में पिकअप से भैंसें पार कर बेच देते थे शातिर !
[post-views]

ग्राम सिलौटा के बेनी बाबा सागर मंदिर के जीर्णोद्धार पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला


रामनगर बाराबंकी। सिलौटा गांव में बने अति प्राचीन मंदिर बाबा बेनी सागर के जीर्णोद्धार बाद हवन पूजन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि समाज सेवी भाजपा नेता गौरी कांत दीक्षित ने पहुंच कर मंदिर में माथा टेका। ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सिलौटा का यह मंदिर अति प्राचीन है जो जर्जर हो गया था। श्रद्धालुओं व ग्रामीणों के सहयोग से इसकी मरम्मत कराकर जीर्णोद्धार किया गया है। मंदिर के अंदर प्रसिद्ध संत सिद्ध पुरुष बाबा बेनी सागर की समाधि है जहां लोग आकर माथा टेकते हैं।शनिवार को जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने पर पंडित विष्णु कुमार शास्त्री द्वारा हवन पूजन कराया गया।इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि बाबा बेनी सागर अलौकिक संत थे जिन्होंने प्रारंभ में लोधेश्वर महादेवा का मंदिर बनवाया था।इनके बताए मार्गों पर चलकर सभी लोग अपना जीवन सफल बनाएं। इस अवसर पर प्रहलाद सिंह,अनूप पांडेय,आदित्य तिवारी,राम नाथ गुप्ता,अमर सिंह,उमेश राजपूत आदि तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मान भी किया। इस कार्यक्रम के बाद श्री दीक्षित ने ग्राम फरही, भैरमपुर, भिटौली, रामनगर के मोहल्ला धमेडी एक,व चुरौलिया में हो रही श्री मद भागवत कथा में जाकर आचार्य सहित पूरी टीम व आयोजकों का अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया।

अन्य खबरे

बाराबंकी : बिजली गुल होने पर घर के बाहर सो रहा था परिवार, तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा — तीन मासूम समेत चार की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही फतेहपुर के झांसा गांव में भोर का दर्दनाक हादसा, चीख-पुकार से दहला इलाका

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1007817
Total Visitors
error: Content is protected !!