Skip to main content

Naradsamvad

भक्त प्रह्लाद की भक्ति, भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण के जन्मोत्सव और रावण वध की कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भक्ति में लीन

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

Ad image

रामसनेहीघाट बाराबंकी।ग्राम पंचायत काशीपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या धाम से पधारे व्यास सत्यम जी महाराज ने भक्त प्रह्लाद की भक्ति, भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण के जन्मोत्सव और रावण वध की कथा का दिव्य प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।महाराज ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए ईश्वर हर युग में अवतार लेते हैं। भक्त प्रह्लाद की अटूट आस्था और भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र से समाज को सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए।कथा के दौरान श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठे। कथा स्थल पर भक्ति और उल्लास का वातावरण छाया रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

ALSO READ  Apple ने भारत में M6 चिप वाला नया 24 इंच iMac लॉन्च किया, जानें कीमत और फीचर्स
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!