Skip to main content

Naradsamvad

विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किया

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र के रानीबाजर चौराहे पर ‘लौह पुरुष’ और भारत रत्न से सम्मानित सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।वर्मा ने कहा कि देश को एकजुट करने में सरदार पटेल का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सरदार पटेल के आदर्शों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों पर भी प्रकाश डाला। वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी प्रकार के भेदभाव को मिटाने का कार्य करती है और उसकी योजनाएं सीधे जनता से जुड़ती हैं।उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही सरकारें बदलें और योजनाओं के नाम बदल दिए जाएं, लेकिन अखिलेश यादव द्वारा शुरू की गई योजनाओं, जैसे 100 नंबर और 108 एम्बुलेंस सेवा, का लाभ सीधे आम जनता को मिलता है।इस अवसर पर किसान नेता विजय यादव सहित दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ  बुलंदशहर: शराब पीने के बाद विवाद में की थी सुनील की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!