Skip to main content

Naradsamvad

हाइवे पार कर रही मासूम को बस ने रौंद,मौत

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

रामसनेहीघाट बाराबंकी।शुक्रवार दोपहर लखनऊ-अयोध्या एनएच-27 हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात बस ने बच्ची को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, असंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरवा गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी रुचि अपने चार बच्चों—नौ वर्षीय निया, आठ वर्षीय आशा, चार वर्षीय ऋिद्धि और चार वर्षीय सिद्धि—के साथ दरियाबाद थाना क्षेत्र के मसूदपुर खुजुरी स्थित अपने मायके जा रही थीं। वे कोटवासाड़िक में ऑटो से उतरीं और बच्चों के साथ सड़क पार करने लगीं।इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने आठ वर्षीय आशा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित भाग निकला।मृतका की मां रुचि ने बताया कि उन्होंने रिक्शा चालक से सड़क पार कराने में मदद मांगी थी, लेकिन उसने इंकार कर दिया। मजबूरन वह खुद बच्चों के साथ हाईवे पार करने लगीं और तभी यह हादसा हो गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी है।

ALSO READ  हीटवेव के खतरे में भारत के बच्चे और बुजुर्ग, जीडीपी का 4.2 प्रतिशत नुकसान
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!