Skip to main content

Naradsamvad

रामसनेहीघाट में ‘रन फॉर यूनिटी’ के साथ गूंजा एकता का संदेश

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

सैकड़ों पुलिसकर्मी दौड़े, सड़कों पर दिखा जोश और देशभक्ति का जज्बा

Ad image

रामसनेहीघाट बाराबंकी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्र के नेतृत्व में सुबह साढ़े सात बजे कोतवाली परिसर से मिनी स्टेडियम तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की दौड़ निकली, जो राष्ट्र की एकता और अखंडता का जीवंत संदेश देती दिखी।

ALSO READ  Jio Platforms की धमाकेदार शेयर बाजार एंट्री, रिलायंस ने टाटा ग्रुप को पीछे छोड़ा

दौड़ की शुरुआत होते ही ‘भारत माता की जय’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

पुलिसकर्मियों के साथ एनसीसी कैडेट, स्काउट, महिला-पुरुष आरक्षी व अन्य जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में एकता, अखंडता और भाईचारे के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना रहा।

सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर पहुँचा शक्तिकुंभ कलश, बहराइच में होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

दौड़ के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों पर दिशा संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया था। मिनी स्टेडियम पहुंचने पर प्रतिभागियों के लिए पानी और ग्लूकोज की व्यवस्था की गई। पुलिसकर्मियों का जोश देखते ही बनता था — सभी चेहरे पर गर्व और समर्पण का भाव झलक रहा था।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी, महिला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मानसी, एसआई राजकुमार पटेल, देवता नंद सिंह, उपनिरीक्षक शोभित शुक्ला, कांस्टेबल राम स्वरूप भारद्वाज, नौशाद, जितेंद्र, शरद, मनीष सिंह, अजय, महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा, प्रियंका राव, अमनदीप कौर और श्वेता सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।‘रन फॉर यूनिटी’ का यह कार्यक्रम न केवल देश की एकता का प्रतीक बना बल्कि क्षेत्रवासियों को भी प्रेरित कर गया कि “हम सब एक हैं, भारत एक है।”

ALSO READ  Apple ने भारत में लॉन्च किए M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac, कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरू
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!