Skip to main content

Naradsamvad

शिव पार्वती विवाह की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/रिशु गुप्ता

Ad image

रामसनेहीघाट बाराबंकी। ग्राम पंचायत काशीपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अयोध्या धाम से पधारे व्यास सत्यम जी महाराज ने शिव-पार्वती विवाह की पावन कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।महाराज ने बताया कि भगवान शिव का विवाह केवल एक दिव्य उत्सव नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और प्रेम का अद्वितीय उदाहरण है। कथा के दौरान जब विवाह प्रसंग आया तो पंडाल में “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।कथास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं ने मंगल गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। मुख्य यजमान गंगा प्रसाद पांडेय सहित ग्रामवासी कथा श्रवण कर दिव्य भाव में डूबे रहे।

ALSO READ  कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत ने तंजानिया को 48-20 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!