Skip to main content

Naradsamvad

राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा दूसरा फरार

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़

Ad image

रामनगर बाराबंकी। ग्राम नन्दऊपारा में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार करने का मामला सामने आया है। जहां पर जाल लगाकर मोर को पकडने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को देख शिकारी मौके से भागने लगे लेकिन एक ग्रामीणों के हत्थे चढ गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल मोर को उपचार के बाद वन विभाग के कार्यालय पर देखरेख के लिए मोर को रखा गया है।रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दऊपारा में मंगलवार की सुबह दो शिकारी जाल बिछाकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को पकडने का प्रयास कर रहे थे। जाल में फंसते ही मोर को ले जाने लगे यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिस पर एक शिकारी मौके से फरार हो गया जबकि मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम जगजीवनपुर निवासी करन को ग्रामीणों ने पकड लिया जिसकी सूचना वन विभाग के साथ पुलिस को दी गयी। इस सम्बन्ध में वनक्षेत्राधिकारी पी के सिंह ने बताया कि मोर घायल अवस्था में पाया गया जिसका उपचार किया गया है इसकी देखरेख के लिए वन विभाग के कार्यालय में सुरक्षित रखा गया है। वहीं पकडे गये युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!