Skip to main content

Naradsamvad

पीली ईंटों से हो रहा सीसी सड़क निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Vivek Shukla
2 Min Read

गांव वालों ने जताई नाराजगी, कहा—ऐसे निर्माण से जनता के पैसों की हो रही बर्बादी

Ad image

सभासद राममिलन यादव

रामसनेहीघाट बाराबंकी।नगर पंचायत रामसनेहीघाट के वार्ड नंबर 5 धरौली में हाइवे से जोड़ने वाली लगभग 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है।सड़क के किनारों पर जोड़ों में पीली ईंटें लगाई जा रही हैं, जबकि निर्माण मानकों के अनुसार इन हिस्सों में सीमेंट, मौरंग और गिट्टी के ठोस मिश्रण का उपयोग होना चाहिए। लोगों का कहना है कि इस तरह के घटिया निर्माण से सड़क की मजबूती पर असर पड़ेगा और कुछ ही महीनों में सड़क टूटने लगेगी।ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क धरौली गांव को मुख्य हाइवे से जोड़ती है, जिससे रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। यदि निर्माण में लापरवाही जारी रही, तो आने वाले बरसात के मौसम में सड़क का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है।स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार या अभियंता के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क केवल धरौली ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी जीवनरेखा है, इसलिए गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा।कमलेश यादव,कल्लू यादव ,प्रभाकर तिवारी ,देवेश ,गप्पू (स्थानीय निवासी) ने कहा, “हम रोज इसी सड़क से गुजरते हैं। किनारों पर पीली ईंट लगाने से सड़क टिकाऊ नहीं रहेगी। अधिकारियों को खुद आकर काम देखना चाहिए।”

ALSO READ  बाराबंकी में सड़क हादसा: ऑटो की चपेट में आने से 6 साल की बच्ची की मौत, वाहन जब्त

“सरकार की योजनाएं जनता के हित में हैं, लेकिन ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह जनता के पैसों की बर्बादी है।”
सभासद राम मिलन यादव ने कहा, “हम इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे ताकि जांच हो और जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय हो।”

ALSO READ  गोंडा में चक्रवात अर्नब का खतरा, डीएम ने जारी की सेफ्टी एडवाइजरी, इन बातों का रखें खास ख्याल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!