Skip to main content

Naradsamvad

नगरपंचायत में निकाली गई भव्य कलश यात्रा कस्बावासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Vivek Shukla
2 Min Read
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Hdr; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।नगर पंचायत के मोहल्ला धमेड़ी चार में गाजे बाजे के बीच भव्य कलश यात्रा निकालकर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। क़स्बा रामनगर के मोहल्ला धमेड़ी चार निवासी आशीष उपाध्याय व उनकी पत्नी निशा उपाध्याय की चार धाम यात्रा सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया। शाम करीब तीन बजे यात्रा की शुरुआत निज निवास से की गयी। यात्रा में शामिल सैकड़ो महिलाएं व युवतियां सर पर कलश रखकर समूचे कस्बे का भ्रमण करती हुई पुनः पूजा स्थल पर पहुंची। जहां पर मथुरा वृंदावन धाम से पधारे बाल शुक सत्यम जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना कर सगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के साथ चल रही भगवान भोलेशंकर हनुमानजी राधा कृष्ण की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। कस्बावासियों ने जगह जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया। इस मौके पर मीनाक्षी, निशा, संत कुमार उपाध्याय इंद्रमणि सभासद शुभम जयसवाल रमेश शुक्ला राधेश्याम शुक्ला संजय मौर्या सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।  थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने उप निरीक्षक अखिलेश सिंह राज कनौजिया कांस्टेबल सुनील शिव मोहन सूरज सहित भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

ALSO READ  ऑनलाइन सट्टेबाजी मामला: कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र की 23.35 करोड़ की संपत्ति जब्त
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!