Skip to main content

Naradsamvad

राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील मुख्यालय के चक्कर काट रही महिला

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

रामनगर बाराबंकी।गरीबो को राशन कार्ड बनवाने तथा यूनिट बढ़वाने के लिए सप्लाई इंस्पेक्टर कार्यालय के महीनों चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई नही हो रही हैं। जिससे लोगो मे संबंधित विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम लोनियन पुरवा, मजरे गोबरहा निवासी कमला देवी पत्नी आसाराम ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था जिसकी कॉपी औपचारिक दस्तावेजों के साथ सप्लाई इंस्पेक्टर अनुज सिंह के समक्ष वहां पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को दिया था करीब दो माह बीत गए हैं अभी तक राशनकार्ड नही बन पाया है। जिसे बनवाने के लिए कोटेदार से लेकर कार्यालय के चक्कर काट रही हूं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। मैं और मेरी तीन लड़किया और दो लड़को का जीवन यापन टूटी टीन के नीचे पति को मजदूरी के सहारे गुजर रहा है। इसी तरह ग्राम बायलमऊ मजरे नहरवल की रहने वाली पूनम देवी ने बताया कि अपने राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने के लिए आवेदन गत दो महीने पूर्व किया था लेकिन आज तक यूनिट नहीं बढ़ाई गई। क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि सुविधा शुल्क देने वाले लोगो का राशनकार्ड आसानी से बन जाता हैं। नही तो कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते बावजूद तमाम पात्र व्यक्तियों को राशनकार्ड का लाभ नही मिल पाता है। लोगों का यह भी कहना है कि सरकार गरीबों के हित के लिए तमाम योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित कर रही है लेकिन तहसील रामनगर में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर अनुज सिंह चौहान सरकार के मंसूमो पर पानी फेर रहे हैं यही कारण है कि वास्तविक योजना का पात्र व्यक्ति कार्यालय के चक्कर काट रहा है।इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया जाँच करवाई जाएगी यदि वास्तव में पात्र महिला है तो इसका लाभ दिया जाएगा।

ALSO READ  गोरखपुर-फैजाबाद एमएलसी चुनाव: मतगणना के पहले दौर में बीजेपी उम्मीदवार ध्रुव त्रिपाठी आगे
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!