Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेवा में आयोजित रामलीला में निकली शिव बारात

Vivek Shukla
2 Min Read


महादेवा बाराबंकी।लोधेश्वर महादेवा में सैकड़ो वर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए नव युवक रामलीला समिति के सदस्यों के द्वारा रामलीला के आयोजन किया जाता है जिसमें सोमवार को भगवान शंकर के विवाह की लीलाओं का मंचन किया गया ,जिसका मुख्य आकर्षण शिव बारात कमेटी के सदस्यों के द्वारा रामलीला मैदान नंदी आश्रम से डीजे व आतिशबाजी की धुन पर नाचते गाते हुए विलक्षण बरातियों भूत प्रेत अंगिया बेताल बने कलाकार बरातियों के साथ भगवान शंकर की बारात देवी देवताओं के साथ लोधेश्वर महादेव रंग मंच तक पहुंचती है, विधि विधान से कलाकारों के द्वारा आए हुए सैकड़ों बरातियों व भगवान शंकर का मंदिर गेट पर राजा हिमांचल द्वारा स्वागत किया गया, उसके बाद आए हुए बाराती भक्तों को भगवान शिव पार्वती विवाह की बारात का प्रसाद रूपी भोजन की व्यवस्था के साथ शुक्र शनिचर को हलवा, पूरी, सब्जी मंच पर ही खिलाने का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया शुक्र शनिचर के अभिनय ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट करते हैं तत्पश्चात भगवान शंकर का विवाह रस्म जयमाल के साथ सम्पन्न हुई। विवाह के बाद भगवान शिव की कलेवा का कार्यक्रम रंगमंच पर किया गया, शिव विवाह के अवसर पर कमेटी के सदस्यों के साथ पुलिस प्रशासन से थाना रामनगर प्रभारी अनिल कुमार पांडे महादेवा चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी, जगदीश कुमार शुक्ला,भोलानाथ सिंह, अनुराग शुक्ला,चंद्रेश द्विवेदी, इंद्रेश, संदीप शुक्ला,पुष्पेंद्र सिंह, विवेक,उपेंद्र,जितेंद्र,अनुभव, निखिल,शुभम,अखिल, रजनीकांत,राजन गुप्ता,नीलू,मुलायम,रिंकू,गौरी, राज,आलोक,ओम,प्रशांत,सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रह कर शिव बारात का आनंद लेते रहे। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे, महादेवा चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह,उप निरीक्षक सुभाष यादव, हे का अजय कुमार सिंह,का अंकित, जंगशेर सिंह चौहान,प्रमोद,कृपाशंकर सहित थाना रामनगर व महादेवा पुलिस चौकी के सुरक्षा कर्मी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!