Skip to main content

Naradsamvad

मुकुट पूजा के साथ रामलीला का सुभारम्भ

Vivek Shukla
2 Min Read

बाराबंकी महादेवा।सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में लोधेश्वर महादेव मठ के संरक्षण में मठ रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी की देखरेख में नवयुवक रामलीला समिति लोधेश्वर महादेव के सदस्यों के द्वारा प्रभु श्री राम की लीलाओं के चरित्र का मंचन मंदिर प्रांगण में किया जाता रहा है यह परंपरा सैंकड़ों वर्षों से चली आ रही है, जिसका निर्वहन मठ श्री लोधश्वर महादेव मंदिर के द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक किया जाता है शनिवार को मुकुट पूजा के साथ शुभारंभ किया गया नव युवक रामलीला समिति के सदस्यों के द्वारा प्रथम पूज्य विघ्न विनाशक गणेश को मानते हुए प्रभु श्री राम व भगवान शंकर हनुमान जी के वस्त्रों वा मुकुट को रखकर उनका रोली चंदन पूजन अर्चन करने के साथ प्रभु की वंदना व रामायण पाठ की शुरुआत की गई रामलीला समिति के मंचन का मुख्य आकर्षण शिव बारात सोमवार को निकाली जाएगी, लोधेश्वर महादेवा की शिव बारात बहुत ही भव्य तरीके से रामलीला मैदान से निकलकर मंदिर प्रांगण तक पहुंचती है जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक अपने आप मंदिर प्रांगण में खिंचे चले आते हैं व बुधवार को धनुष भंग का कार्यक्रम राम विवाह,रावण बाणासुर संवाद, परशुराम लक्ष्मण संवाद आदि कथाओं का रोचक मंचन किया जाएगा इसी तरह प्रभु के चरित्र का मंचन करते हुए 10 दिवसीय रामलीला का समापन सोमवार को रामलीला मैदान पर रावण वध के कार्यक्रम के पश्चात रात्रि में प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ समापन किया जाएगा,रामलीला के शुभारंभ के अवसर पर जगदीश कुमार शुक्ला, रूद्र प्रसाद त्रिपाठी, पवन शर्मा, बृजेश शुक्ला, भोलानाथ सिंह, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी,अनुराग शुक्ला, चंद्रेश द्विवेदी, संदीप शुक्ला, इंद्रेश द्विवेदी,पुष्पेंद्र अवस्थी, पुष्पेंद्र सिंह,विवेक द्विवेदी उपेंद्र द्विवेदी व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, डॉ पीयूष त्रिपाठी,जितेंद्र द्विवेदी,निखिल,अनुभव तिवारी,शुभम, अखिल,लवकुश,रजनीकांत, राजन,राहुल,विनोद, सोनू गुप्ता,राजेंद्र अवस्थी,रजत शर्मा भोला,नीलू,प्रशांत,दिगंबर सहित रामलीला समिति के सभी पात्र व ग्राम वासी उपस्थित रहे थे

ALSO READ  चंदौली में जमीन विवाद के बीच महिला से बार-बार दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!