Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी के ग्राम प्रधान निसार मेहंदी की सराहना, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर सराहा ब्रजभूषण शरण सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस को मिलनी चाहिए सिर्फ 25 सीटें लद्दाख बना भारत का पहला 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक केंद्र शासित प्रदेश, रासायनिक खाद पर लगा पूर्ण प्रतिबंध अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रेन मैनेजर हुए थे घायल उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद मोरादाबाद के दिग्गज वाल्मीकि नेता लल्ला बाबू द्रविड़ का निधन, शोक में स्थगित हुए जयंती कार्यक्रम

बरेली उपद्रव पर मंत्री का कड़ा रुख: दोषियों को मिलेगी सख्त सजा – जेपीएस राठौर

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

अनुराग राजू मिश्रा (यूपी हेड)
#शाहजहांपुर।बरेली में हाल ही में हुए उपद्रव को लेकर उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि अब नरमी का दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि दंगा और अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।
मंत्री राठौर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि उपद्रव के दौरान किसी नागरिक को चोट पहुँची है तो दोषियों की पहचान कर उन्हें कठोर दंड दिलाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं करेगी और उपद्रवियों पर न केवल मुकदमा दर्ज होगा, बल्कि भविष्य में उन पर प्रतिबंध भी लगाया जाएगा। मंत्री जेपीएस राठौर का बयान-“बरेली में उपद्रव करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी; किसी आततायी को बख्शा नहीं जाएगा।”
मंत्री के इस बयान से साफ है कि सरकार इस बार पूरी तरह सख्त मूड में है और उपद्रवियों पर कार्रवाई किसी भी कीमत पर टाली नहीं जाएगी।आपकी राय में बरेली उपद्रव के दोषियों को क्या सजा मिलनी चाहिए?
कमेंट कर बताइए।

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन ओस्कर क्लेन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!