रिपोर्ट-विवेक शुक्ला
गांव में अभियान चला कर करें सफाई एडीओ पंचायत अभय शुक्ला
रामनगर बाराबंकी। विकास खंड रामनगर के ब्लॉक सभागार में शनिवार दोपहर संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी अभय कुमार शुक्ल और सहायक विकास अधिकारी (कृषि) डॉ. दलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से की। इसमें ग्राम प्रधानों, ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
सहायक विकास अधिकारी अभय कुमार शुक्ल ने निर्देशित किया कि अक्टूबर माह में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता अभियान गाँव-गाँव चलाया जाए। उन्होंने सफाई कर्मियों को नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि गंदगी से मच्छर न पनप सकें और बीमारियों का प्रसार रोका जा सके।
डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि रामनगर ब्लॉक की 76 ग्राम पंचायतों में यह अभियान प्राथमिकता से चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, नालियों की सफाई कराना और मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करना है। ऑडिटर धर्मेंद्र और बीएमसी लक्ष्मी ने भी जोर दिया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचारी अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, क्योंकि अक्टूबर में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।सभी उपस्थित लोगों ने ब्लॉक के प्रत्येक गाँव को स्वच्छ एवं रोगमुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी विनीत कुमार राय निखिल कुमार कनौजिया बी प्रदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।































