Naradsamvad

[post-views]

आल्हा गायिका शीलू राजपूत ने श्रोताओं में भरा जोश

रिपोर्ट-अंजनी अवस्थी

शीलू सिंह राजपूत ने आल्हा गायन कर बिखेरा जलवा

रामनगर बाराबंकी।दुर्गा जागरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गर्री बुढ़िया मैया में प्रसिद्ध आल्हा गायिका शीलू सिंह राजपूत का आल्हा गायन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने आए हुए कलाकारों को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, समिति के पदाधिकारियो ने ब्लॉक प्रमुख को माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। वीर रस से परिपूर्ण शीलू सिंह राजपूत का आल्हा गायन सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना ~”प्रथम गुरु बंदन मैं करूं जोड़ मैं दोनों हाथ, बार-बार विनती करूं चरण नवावुं माथ”से किया। आल्हखंड का माड़ोगढ़ व बेतवा की लड़ाई आदि सुनकर लोग ओजपूर्ण हो गए। भोरपहर तक आल्हा प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। ढोलक वादक रामचंद्र राजपूत, झींका वादक पवन कुमार ,मंजीरा वादक व सह गायक नीरज दीक्षित, शहनाई वादक सोहनलाल की कला देख सब दंग रह गए। इस अवसर पर भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह रज्जू भैया, जगजीवन सिंह दिनेश सिंह नंदकुमार सिंह अनिल अवस्थी चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे ए उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह अजय सिंह जंग शेर सिंह समिति की सभी पदाधिकारी व सदस्य गण सहित हजारों आल्हा प्रेमी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

645778
Total Visitors
error: Content is protected !!