Skip to main content

Naradsamvad

4.45 lakh from the account of a laborer living abroad | विदेश में रह रहे मजदूर के खाते से 4.45 लाख: शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, गोरखपुर में न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित – Gorakhpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

गोरखपुर के पिपराइच इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक बड़ा घोटाला सामने आया है। मौलाखोर गांव के रहने वाले कमल किशोर सिंह दुबई में मेहनत-मजदूरी करते हैं। उनका बचत खाता पिपराइच शाखा में है। जब वह विदेश में थे, उसी दौरान उनके खाते से 4 लाख 45

.

कमल किशोर 13 जनवरी 2024 से 18 अप्रैल 2025 तक दुबई में थे। इस दौरान 27 दिसंबर 2024 से 1 मार्च 2025 के बीच चेक और नगद के ज़रिए चार बार में कुल 4.45 लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए गए। यह सब उनकी जानकारी और अनुमति के बिना हुआ।

ALSO READ  भीषण चक्रवात अरनब का आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने का अनुमान, 25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

बैंक पासबुक अपडेट कराने पर हुआ खुलासा

विदेश से लौटने के बाद जब कमल किशोर बैंक पहुंचे और पासबुक अपडेट कराया, तो उन्हें पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पासबुक में लगातार बड़ी धनराशि की निकासी दर्ज थी, जबकि वह उस दौरान देश में ही नहीं थे।

उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक को लिखित सूचना दी और पूरे मामले की जांच की मांग की। लेकिन बैंक की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही उन्हें संतोषजनक जवाब मिला। बैंक प्रबंधक ने केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया।

ALSO READ  बाराबंकी कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

पुलिस- बैंक के बड़े अधिकारियों को भी दी गई तहरीर

बैंक से राहत न मिलने पर कमल किशोर ने थाना पिपराइच में शिकायत दी। फिर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी तहरीर सौंपी। इसके बावजूद अब तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी, न ही कोई कार्रवाई हुई है।

कमल किशोर का आरोप है कि जब वे बैंक पहुंचे तो प्रबंधक ने लापरवाह रवैया अपनाया और कहा, “पैसा खाते में वापस आ जाएगा, शांत रहो।” पीड़ित ने सवाल उठाया कि जब बैंक ही अपनी जिम्मेदारी से मुकर रहा है, तो खातों की सुरक्षा कौन करेगा?

ALSO READ  बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला 19 साल के युवक का शव, परिजनों में मचा हड़कंप

कमल किशोर की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की है मांग

कमल किशोर ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिन लोगों ने खाते से अवैध रूप से पैसा निकाला है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एक आम खाताधारक भी बैंकिंग तंत्र की सुरक्षा पर अब भरोसा नहीं कर पा रहा है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!