Skip to main content

Naradsamvad

नरायन सिंह इंटर कॉलेज गनेशपुर के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल

रामनगर बाराबंकी।नरायन सिंह इंटर कॉलेज, गनेशपुर के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।हाईस्कूल परीक्षा में आगमन सिंह ने 91.3% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्य प्रताप सिंह ने 90.5%, सुभी मिश्रा ने 86.3%, राशी शुक्ला ने 84.5%, पियूष शर्मा ने 83.5%, अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने 83%, तथा आयुष जायसवाल ने भी 83% अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त सिद्धि अवस्थी, रानी जायसवाल, अभिषेक मिश्रा, आदित्य प्रताप सिंह, वैभव सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट परीक्षा में राशी वर्मा ने 82% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शालिनी ने 80%, गुंजन निषाद ने 78.3%, जूली ने 77.5%, तथा तनिष्का मिश्रा ने 69.9% अंक प्राप्त किए। इनके अतिरिक्त तनु गुप्ता, लल्ली शर्मा, आशी तिवारी, अर्चना, अनुराधा मिश्रा आदि छात्राओं ने भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण प्रताप सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा, “हमें अपने छात्रों पर गर्व है। यह सफलता बच्चों एवं शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय सदैव अपने छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रोदय अवस्थी, इंचार्ज सीनियर अरविंद कुमार अवस्थी, इंचार्ज जूनियर विपिन कुमार तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक श्याम शर्मा, ओमेंद्र प्रताप सिंह, संतोष शुक्ला, मोनू यादव, राजकेश मिश्रा, उमाकांत अवस्थी, आदर्श शर्मा, रामतेज लोधी, सीमा अग्रवाल सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं — गौरी, सना बानो, अंजुम, विनीता, तनु, हर्षिता, निक्की, तौसीन, रोली, नेहा मिश्रा तथा नेहा तिवारी — उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

ALSO READ  सीतापुर में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!