Skip to main content

Naradsamvad

One lakh looted from a teacher in Azamgarh | आजमगढ़ में महिला टीचर से एक लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, SOG समेत पुलिस की चार टीमें तलाश में जुटी – Azamgarh News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के खंजहापुर मैं बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका से तमंचे के बल पर एक लाख रुपए नगद सोने की चेन मोबाइल लूट ले गए।

.

मामले की जानकारी पीड़िता ने डायल 112 और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही जिले एसएसपी हेमराज मीणा एसपी ग्रामीण चिराग जैन सहित जिले के अधिकारी और थाने के प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुड़ गए। फूलपुर थाना क्षेत्र में लूट की हुई इस घटना से दहशत का माहौल है। वहीं घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

लखनऊ की रहने वाली है शिक्षिका

पीड़िता शिक्षिका चंद्रकला (45 वर्ष), पत्नी धर्मेंद्र आर्य, मूल रूप से लखनऊ की निवासी हैं। चंद्रकला का मायका फूलपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में है। जहां वह अपने पिता राम धनी के घर रहकर सैदपुर के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

मंगलवार को चंद्रकला अपने पति धर्मेंद्र के साथ पलिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, अमरथु शाखा से 1 लाख रुपये निकालकर बाइक से वापस लौट रही थीं।

ALSO READ  शाहजहांपुर में कार्तिक मास की प्रभात फेरी का आयोजन, शुक्ला परिवार ने की deities की सेवा

जैसे ही वह खंजहापुर गांव के पास पहुंचीं, बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक सटा दी। जिससे चंद्रकला और उनके पति बाइक सहित सड़क पर गिर गए। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से डरा कर इस लूट की घटना को अंजाम दिया।

आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन बोले चार टीमों का गठन।

आजमगढ़ के एसपी ग्रामीण चिराग जैन बोले चार टीमों का गठन।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन

इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि दो बाइक सवार बदमाशों ने फूलपुर थाना क्षेत्र में दंपति से लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मेरे और एसपी हेमराज द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

ALSO READ  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी ने दी बधाई, यूपी के सभी 75 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। इसके साथ ही इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमों के गठन के साथ ही जिले की SOG की टीम को भी लगा दिया गया है। जिससे घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!