Skip to main content

Naradsamvad

Cleaning system changed in Banke Bihari temple area | बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में बदली सफाई व्यवस्था: एयरपोर्ट और संसद भवन में सफाई करने वाली कंपनी को मिली जिम्मेदारी,100 से ज्यादा सफाई कर्मी किए तैनात – Mathura News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संसद भवन और एयरपोर्ट पर स्वक्षता रखने वाली कंपनी को दी गई है

मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यहां की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी अब संसद भवन और एयरपोर्ट की सफाई व्यवस्था संभालने वाली कंपनी को नगर निगम ने दी है। इस कंपनी के सौ से ज्याद

.

वार्ड 70 की दी जिम्मेदारी

मथुरा वृंदावन नगर निगम ने BVG कंपनी को वार्ड 70 में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है। वार्ड 70 जिसके अंतर्गत विश्व विख्यात बाँके बिहारी मंदिर, राधा बल्लभ मंदिर, सेवाकुंज राधा रानी मंदिर, निधिवन, राधा दामोदर मंदिर, राधा श्यामसुंदर मंदिर , रास मंडल सहित प्रमुख मंदिर एवं बाजार आते हैँ। जहाँ प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में तीर्थ यात्री आवागमन करते हैँ। यहां आने वाले श्रद्धालु बेहतर अनुभव लेकर जाएं इसके लिए यहां सफाई व्यवस्था में बदलाव किया गया।

वार्ड 70 में बांके बिहारी सहित कई प्रमुख मंदिर हैं

वार्ड 70 में बांके बिहारी सहित कई प्रमुख मंदिर हैं

ALSO READ  जॉर्डन के चर्च पर हुए हमले में 7 लोगों की मौत, भारत ने की इस हिंसा की कड़ी निंदा

चरमराई हुई थी सफाई व्यवस्था

वार्ड 70 में पिछले कुछ समय से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। नालियों का पानी लगातार सड़क पर ओवर फ्लो हो रहा था, नालियों की सिल्ट नहीं निकल रही थी, जगह जगह कूड़ा और गंदगी का साम्राज्य था। स्थिति यह थी कि श्रद्धालुओं को गंदे पानी में से होकर मंदिर दर्शनों के लिए जाना पड़ रहा था। सोशल मीडिया पर नगर निगम के विरोध में लोग पोस्ट कर रहे थे।

सफाई व्यवस्था चरमराई तो लोग नगर निगम को कोसने लगे

सफाई व्यवस्था चरमराई तो लोग नगर निगम को कोसने लगे

ALSO READ  Jio Platforms IPO की रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी, 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बना भारत का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू

फजीयत कराने के बाद बदली व्यवस्था

गंदगी का साम्राज्य बढ़ा और लोग नगर निगम के अधिकारियों की फ़जीयत करने लगे तो अधिकारी नींद से जागे। गंदगी सम्बन्धी समस्याओं का सामना वार्ड के लोगों के साथ साथ श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा था। लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को देखते हुये नगर निगम द्वारा इस नये वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से देश की सबसे बड़ी स्वछता कम्पनियों में से एक VBG को वार्ड 70 की सफाई का जिम्मा दिया गया।

VBG वर्तमान में देश की संसद, बड़े एयरपोर्ट, बड़े मंदिरों एवं प्रतिष्ठानों में अपनी सेवाएं दे रही है। सफाई व्यवस्था के पहले दिन विद्यापीठ चौराहा से बाँके बिहारी बाजार, अठखम्भा, बनखंडी, लोई बाजार, होते हुये निधिवन तक़ बीवीजी के सभी सफाई कर्मचारियों, सुपरवाइजरों एवं नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा स्वछता अभियान चलाया गया। पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार सफाई सम्बन्धी शिकायतें मिल रही थीं,श्रद्धालु भी अच्छी छवि लेकर नहीं जा रहे थे। अब नयी सफाई कम्पनी के आ जाने से वार्ड की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।

BVG कंपनी के कर्मचारियों के साथ वार्ड का निरीक्षण करते निगम के अधिकारी और पार्षद

BVG कंपनी के कर्मचारियों के साथ वार्ड का निरीक्षण करते निगम के अधिकारी और पार्षद

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन बने ओस्कर क्लेन मेडल पाने वाले पहले भारतीय

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक,जोनल सेनेटरी अधिकारी महेश वर्मा, स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक सुभाष चंद्र, बीबीजी साइट इंचार्ज महेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!