Skip to main content

Naradsamvad

Fire broke out in a hut in Kareli, Prayagraj | प्रयागराज के करेली स्थित झोपड़ी में लगी आग: माफिया अतीक अहमद के गुर्गे की बसाई कालोनी के पास आग से हड़कंप – Prayagraj (Allahabad) News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

माफिया अतीक अहमद के करीबी के द्वारा बसाई गई मैक टाउन कालोनी के पास झोपड़पट्‌टी में लगी आग।

प्रयागराज के करेली इलाके में माफिया अतीक अहमद के गुर्गे की तरफ से बसायी कालोनी के पास स्थिति झोपड़ी में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। आग का विकराल रूप देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग आग पर काबू करने का प्रयास करते

.

अतीक का करीबी था मैक टाउन बसाने वाला अब्बास माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे अब्बास ने करेली में मैक टाउन के नाम से कालोनी बसायी थी। मंगलवार की रात कालोनी के पास नाले के समीप बसी झोपड़ पट्टी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को देखकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। झोपड़ी में रहने वाले लोग भी अपना सामान समेटने में जुट गए। उधर आग को बढ़ता देख स्थानीय लोग उसे बुझाने में लग गए। उसके बाद भी लोग आग पर काबू नहीं कर सके। आखिरकार लोगों ने फायर डिपार्टमेंट को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल के लोग15 मिनट में मौके पर पहुंच गए।

ALSO READ  IMD की स्टडी में खुलासा: उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी और सूखा, दक्षिण भारत में बारिश ज्यादा

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू करेली के झोपड़ पट्‌टी में लगी आग को काबू करने में दमकल के कर्मचारियों को करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इतनी देर में पांच झोपड़ियां जलकर समाप्त हो चुकी थी। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए। वहीं आग के कारणों को लेकर दमकल कर्मियों का कहना है कि झोपड़पट्‌टी में रहने वालों ने कटियामारी करके रखी थी। इसके कारण ही अचानक शार्टसर्किट हुआ। जिससे चिंगारी निकली और झोपड़ी में आग लग गई। आग की वजह से झारखंड और फिरोजाबाद के रहने वाले कई परिवारों का लाखों का नुकसान हो गया और पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।

ALSO READ  बरेली SSP अनुराग आर्य का एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO निलंबित, पुलिसकर्मियों की होगी जांच

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!