Skip to main content

Naradsamvad

Bahraich festival will start from tomorrow | बहराइच महोत्सव कल से होगा शुरू: तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय और बाहरी कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा – Bahraich News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

अनुराग पाठक| बहराइच13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
स्थानीय और बाहरी कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा। - Dainik Bhaskar

स्थानीय और बाहरी कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा।

बहराइच की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए शनिवार से बहराइच महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन और जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से आयोजित यह महोत्सव 10 मार्च तक चलेगा।

ALSO READ  बाराबंकी के श्री कपिल मुनि योग केंद्र में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई, देश की एकता पर दिया जोर

गेंद घर मैदान में होने वाले इस महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनता से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग बड़ी संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। साथ ही देश भर से आने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

ALSO READ  कन्नौज में हादसा: चारे से लदे मिनी-लोडर की चपेट में आने से 6 साल के बच्चे की मौत

महोत्सव में जिले के प्रतिभाशाली कलाकारों को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टॉल भी लगेंगे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सात सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया है। इनमें राम शंकर मौर्य और शिवराम यादव की टीम बहराइच से, अर्पण संस्था बाराबंकी से, ह्यूमन हेल्थ एंड वेलफेयर फाउंडेशन, श्री गुरु बालेश्वर कला संस्थान, विकास कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी और रिधि सांस्कृतिक दल लखनऊ से शामिल हैं।

ALSO READ  वोट चोरी के आरोपों पर बोले संबित पात्रा, 13 करोड़ वोटर हटाने को बताया नियम आधारित प्रक्रिया

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!