Skip to main content

Naradsamvad

Prisoner suffering from cancer dies in Etawah jail | इटावा जेल में कैंसर से पीड़ित कैदी की मौत: पॉक्सो एक्ट में सजायाफ्ता कैदी का 9 महीने से चल रहा था इलाज – Etawah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

उवैस चौधरी | इटावा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विनोद औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। - Dainik Bhaskar

विनोद औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

इटावा जिला कारागार में बंद 55 वर्षीय कैदी विनोद की गुरुवार को मौत हो गई। विनोद औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

विनोद को पॉक्सो एक्ट के तहत 5 साल की सजा मिली थी। साथ ही 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। जुर्माना न चुकाने पर उसे ढाई साल की अतिरिक्त सजा सुनाई गई थी।

ALSO READ  बढ़ती मांग के बीच केंद्र ने गुजरात को आवंटित की 1.6 GW अतिरिक्त बिजली, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर को भी मिलेगी मदद

पिछले साल 9 मई को विनोद को मुंह में अल्सर की शिकायत हुई। जिला अस्पताल में जांच के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां 27 मई को जीभ के दाईं तरफ कैंसर की पुष्टि हुई।

ALSO READ  गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न, 205 जोड़ों ने लिए सात फेरे और निकाह के बंधन

10 जून से केजीएमयू लखनऊ में विनोद का इलाज चल रहा था। बीच-बीच में उसे जांच के लिए लखनऊ ले जाया जाता था। जेल अस्पताल में भी उसका इलाज चल रहा था।

ALSO READ  Jaguar Land Rover ने भारत में शुरू की Defender 110 की असेंबली, कीमत में 34 लाख तक की बड़ी कमी

7 मार्च को अचानक विनोद की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया। जेल डॉक्टर की सलाह पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुबह करीब 11:50 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने विनोद के परिजनों को मौत की सूचना दे दी है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!