Skip to main content

Naradsamvad

Scrap dealer had evaded tax worth 87 crores | स्क्रैप कारोबारी ने की थी 87 करोड़ की टैक्स चोरी: DGGI ने दाखिल की 316 पन्नों की चार्जशीट, 12 फेक कंपनियां मिली, 6 आरोपियों के सामने आए नाम – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

कानपुर में स्क्रैप कारोबारी संजीव दीक्षित, रोहित मिश्र व एकाउंटेंट विपरेंद्र उपाध्याय ने 27 नहीं बल्कि 87 करोड़ की टैक्स चोरी की थी। आज जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की ओर से 316 पन्नों की चार्जशीट विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट मे

.

14 दिसंबर को हुई थी छापेमारी

बीते 14 दिसंबर को डीजीजीआई की टीम ने यशोदा नगर निवासी स्क्रैप कारोबारी संजीव दीक्षित, शास्त्री नगर निवासी रोहित मिश्र के यहां छापेमारी की गई थी। प्राथमिक जांच में टीम ने 27 करोड़ की टैक्स चोरी पाई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों स्क्रैप कारोबारियों समेत एकाउंटेंट विपरेंद्र उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ALSO READ  बाराबंकी के सुमेरगंज में धूमधाम से संपन्न हुआ दुर्गा पूजा उत्सव, माँ कल्याणी नदी में विसर्जित हुई प्रतिमा

विशेष लोक अभियोजक डीजीजीआई अम्बरीष टंडन ने बताया कि टीम ने जेल में जाकर आरोपियों से पूछताछ की थी। आरोपियों के घर से मिले कागजातों की जांच की तो पाया गया कि 27 नहीं बल्कि 87 करोड़ की टैक्स चोरी की गई है। आरोपियों विभिन्न प्रांतों में फर्जी नाम पते की कंपनियों की बिलिंग करके टैक्स चोरी करते थे।

ALSO READ  बाराबंकी के हैदरगढ़ में 22 अक्टूबर से होगी श्रीराम कथा, अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवी ऋचा मिश्रा करेंगी संचालन

तीन आरोपियों की खारिज हो चुकी जमानत

कोर्ट तीनों आरोपियों की पहले ही जमानत खारिज कर चुका है। जांच के दौरान 6 अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए है, जिनकी तलाश की जा रही है। आज विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंदेश सिंह की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। 24 फरवरी को मामले में सुनवाई की जाएगी।

ALSO READ  समाजवादी पार्टी में नए नेताओं के आने से यूपी की राजनीति हिली, अखिलेश यादव ने किया दावा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!