[ad_1]
अजय कुमार| कौशांबी37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कर्ज से परेशान कॉस्मेटिक व्यापारी ने सुसाइड किया।
कौशांबी के सिराथू कस्बे में 34 वर्षीय कॉस्मेटिक व्यापारी सुनील सिंह ने कर्ज से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में कर्ज के बोझ को आत्महत्या का कारण बताया गया है।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के गाजी का पूरा रोड की है। परिजनों के अनुसार, एक सप्ताह पहले सुनील की पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने मायके रायबरेली चली गई थी। सोमवार की शाम को दोनों के बीच फोन पर फिर विवाद हुआ। इसके बाद सुनील ने कमरे में खुद को बंद कर छत के पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो बड़े भाई अनिल ने खिड़की तोड़कर देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने दीवार काटकर दरवाजे की कुंडी खोली और शव को नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार करवरिया के अनुसार, मृतक के भाई अनिल सिंह की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
[ad_2]
Source link









