Skip to main content

Naradsamvad

A cosmetic trader troubled by debt committed suicide | कर्ज से परेशान कॉस्मेटिक व्यापारी ने दी जान: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका, सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र – Kaushambi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अजय कुमार| कौशांबी37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कर्ज से परेशान कॉस्मेटिक व्यापारी ने सुसाइड किया। - Dainik Bhaskar

कर्ज से परेशान कॉस्मेटिक व्यापारी ने सुसाइड किया।

कौशांबी के सिराथू कस्बे में 34 वर्षीय कॉस्मेटिक व्यापारी सुनील सिंह ने कर्ज से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में कर्ज के बोझ को आत्महत्या का कारण बताया गया है।

ALSO READ  अमेठी में अमूल डेयरी की वार्षिक बैठक, किसानों को आधुनिक पशुपालन और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के गाजी का पूरा रोड की है। परिजनों के अनुसार, एक सप्ताह पहले सुनील की पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने मायके रायबरेली चली गई थी। सोमवार की शाम को दोनों के बीच फोन पर फिर विवाद हुआ। इसके बाद सुनील ने कमरे में खुद को बंद कर छत के पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग के सचिव अनिल कुमार ने हरदोई के संडीला मंडी में धान खरीद केंद्र का किया निरीक्षण

जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो बड़े भाई अनिल ने खिड़की तोड़कर देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने दीवार काटकर दरवाजे की कुंडी खोली और शव को नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार करवरिया के अनुसार, मृतक के भाई अनिल सिंह की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ALSO READ  मैसूरु दशहरा उत्सव के बाद हाथियों का वजन बढ़ा, 13 हाथी वापस लौटे अपने कैंप

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!