Skip to main content

Naradsamvad

Bike rider’s neck cut by Chinese manjha | चाइनीज मांझे से बाइक सवार की गर्दन कटी: पत्नी-बच्चों के साथ शॉपिंग करते जाते समय हुआ हादसा, ICU में भर्ती – Meerut News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

Rizwan Khan | मेरठ29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में चाइनीज मांझे का कहर जारी है। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद सोमवार रात एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर एक परिवार को चाइनीज मांझे ने अपनी चपेट में ले लिया।

ALSO READ  लखनऊ में अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, वकीलों ने सड़क पर लेटकर किया जोरदार प्रदर्शन

लोहियानगर निवासी प्रवीण कुमार अपनी पत्नी स्वाति और दो बच्चों के साथ बेगमपुल शॉपिंग के लिए जा रहे थे। हापुड़ अड्डे के पास पहुंचते ही चाइनीज मांझा प्रवीण की गर्दन में लिपट गया। मांझे को हटाने की कोशिश में उनकी दो उंगलियां भी बुरी तरह कट गईं। हादसे में बाइक गिर गई, जिससे पत्नी और बच्चे भी मामूली रूप से घायल हो गए।

ALSO READ  चुनाव आयोग ने SIR सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से किया इनकार, RTI आवेदन पर दिया जवाब

घायल प्रवीण सड़क पर तड़पने लगे और परिवार की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अल खिदमत फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर आदिल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में प्रवीण को निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

ALSO READ  प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी: बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस से मांगी माफी

यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध और कड़ी कार्रवाई के बावजूद इसकी बिक्री और उपयोग जारी है। इस तरह की घटनाएं आम लोगों की जान के लिए खतरा बन रही हैं।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!