[ad_1]
![]()
सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने बुर्का पहनकर अपने पति की जासूसी की और फिर हंगामा कर दिया।
महराजगंज के विकास भवन स्थित महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी ने बुर्का पहनकर अपने पति की जासूसी की और उन्हें दो महिलाओं के साथ एक मिठाई की दुकान पर रंगे हाथों पकड़ लिया।
.
आइए जानते हैं पूरा मामला..
कर्मचारी पर आरोप है कि वह नौकरी के दबाव का बहाना बनाकर परिवार, पत्नी और बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। महिला ने कहा कि, उनके पति का कई महिलाओं से संबंध है। इससे पहले भी पत्नी कई बार अपने पति की जासूसी कर चुकी थीं और कई महिलाओं के घरों तक पहुंची थीं, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला था।
जब पत्नी ने अपने पति को महिलाओं के साथ देखा, तो उसने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान अन्य महिलाएं पति-पत्नी के बीच नहीं पड़ना चाहतीं थीं और वहां से चली गईं। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने गुस्से में अपनी पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया।
पत्नी का विकास भवन पर हंगामा
इसके बाद बुर्का पहने पत्नी विकास भवन पहुंचीं और वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने पति को सस्पेंड करने की मांग भी की। काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। हालांकि, अभी तक महिला की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब देश भर में बुर्के को लेकर विवाद चल रहा है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी खासी चर्चा बटोरी है।
[ad_2]
Source link









