Skip to main content

Naradsamvad

Gangster charges imposed on 4 cattle smugglers in Gorakhpur | गोरखपुर में 4 पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर: तस्करों की अवैध संपत्तियां भी होंगी जब्त, मददगारों पर भी होगी कार्रवाई – Gorakhpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

गोरखपुर के चार तस्करों के खिलाफ बांसगांव थाने ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें गैंग लीडर अदालत, अंशु यादव, शिबू कुमार जायसवाल और सत्येंद्र उर्फ लालू यादव का नाम शामिल है। कुशीनगर प्रशासन की मदद से इन आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जा

.

गैंग लीडर अदालत और उसके साथियों पर संगठित अपराध का आरोप पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर अदालत पर संगठित गिरोह बनाकर चोरी और गोहत्या जैसे अपराधों में संलिप्त होने का आरोप है। इस गिरोह के कारण आम जनमानस में भय का माहौल बना हुआ है।

ALSO READ  जालौन में फर्जी PhonePe पेमेंट से दुकानदारों को ठगने वाला युवक पकड़ा गया

अदालत पर कुशीनगर, बस्ती और गोरखपुर के थानों में कुल पांच मामले दर्ज हैं। अंशु यादव पर कुशीनगर और गोरखपुर में चार मामले दर्ज हैं, शिबू पर बस्ती, गोरखपुर और कुशीनगर में पांच मामले हैं, और सत्येंद्र पर कुशीनगर और गोरखपुर में दो मामले दर्ज हैं।

ALSO READ  तमिलनाडु में हनीट्रैप के जरिए जासूसी का आरोप, भारतीय सेना का रिटायर्ड कैप्टन गिरफ्तार

DIG ने SP सिटी को कार्रवाई का नोडल अधिकारी नियुक्त किया DIG आनंद कुलकर्णी ने SP सिटी अभिनव त्यागी को इन तस्करों पर कार्रवाई का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिलों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई की जाएगी।

SP सिटी ने बताया कि जनवरी 2023 से अब तक दर्ज पशु तस्करी के मामलों में शामिल आरोपियों की जांच की जा रही है। इन आरोपियों के आपसी संबंधों का पता लगाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, और उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही इनके मददगारों के खिलाफ भी केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  बहराइच में पूजा के दौरान आग लगने से महिला की मौत, पिता ने लगाया पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!