Skip to main content

Naradsamvad

जो घट गया वो मिट गया सभी हिन्दू कम से कम 3 बच्चे पैदा करें हिन्दुओं को एकजुट होना जरुरी – कुलदीप मिश्रा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

 

Ad image

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल, नारद संवाद 

बाराबंकी।विश्व हिन्दू रक्षा परिषद 2025 तक दो करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मिश्रा के जनपद बाराबंकी के प्रथम आगमन पर सफेदाबाद से बाराबंकी तक जगह-जगह स्वागत के उपरांत कार्यक्रम स्थल पर स्वागत समारोह के दौरान कहा कि 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान हिन्दू समुदाय पर हुए अत्याचारों पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा की बंटवारे के समय हिन्दू समुदाय के लाखो लोगों को न केवल अपनी सम्पति छोड़ने पर मजबूर किया गया बल्कि उनके साथ अमानवीय अत्याचार किये गए।

कुलदीप मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पाकिस्तान में रह रहे हिन्दू परिवारों को अपने घर, जमीन, और आजीविका छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए पलायन करना पड़ा था। लाखो निर्दाेषो की निर्मम हत्या कि गयी और उनके धार्मिक स्थलों को अपवित्र कर दिया गया। उन्होंने इसे इतिहास के काले अध्यायों में से एक बताते हुए कहा कि यह हिन्दू समाज की न केवल सम्पति की हानि थी, बल्कि उनके आत्मसम्मान और अस्तित्व पर भी गहरा आघात था।

आगे कुलदीप मिश्रा ने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों पर भी क्रूर अत्याचार किये गए, और कई परिवारों को अपनी मातृभूमि से जुदा होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इन घटनाओ कि सच्चाई को छिपाया गया, और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई ठोस कार्यवाई नहीं कि गयी। 

उन्होंने मांग की कि इस ऐतिहासिक अन्याय को दुनिया के सामने उजागर किया जाये और इसके जिम्मेदार लोगों को दण्डित किया जाये। कुलदीप मिश्रा ने भारत सरकार से आग्रह किया कि वे इन पीड़ित परिवारों की यादों को सहेजने के लिए एक स्मारक बनायें और उन्हें न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास करें।

श्री मिश्रा ने कहा है-हिन्दू कम से कम 3 बच्चे पैदा करें नहीं तो आधी आबादी रह जाएगी।हिन्दुओ की संख्या घट रही है एक तरफ हमारे मा० मुख्यमंत्री जी बोलते है कि जो बंट गया वो कट गया और इसी लिए यहाँ भी यह लागू होता है जो घट गया वो मिट गया यह घटना नहीं है हम सबको 3 बच्चे पैदा करना चाहिए क्यूंकि हम हिंदुस्तानी है हम में इतना दम है हम 3 बच्चे पैदा कर सकते है अगर यह नहीं किया हम हिन्दुओ कि तो वो दिन दूर नहीं जब बांग्लादेश जैसे हालात हमारे यहाँ भी होंगे हमें उस दिन का इंतजार नहीं करना है और हम सब को बंटना नहीं है हिंदुत्व को मजबूत करना है एकजुट होना है हम लोगों में एकता न होने कि वजह से हमारा धर्म आज खतरे में है हमारे धर्म को नुकसान पहुँचाया जा रहा है।विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो एक वर्ष में पूर्ण होगा हम इस पर कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर सैकड़ों सदस्यों ने विश्व हिंदू रक्षा परिषद की सदस्यता ग्रहण की एवं इसमें कुछ पदाधिकारी नियुक्त किये गए जिसमे प्रमुख रूप से नेहा सिंह आनंद (जिला पं0 सदस्य) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विशाल मिश्रा प्रधान को प्रदेश सचिव, अश्वनी मिश्रा को प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष्य, जीतेन्द्र मौर्या को प्रदेश कोषाध्यक्ष, नीरज सिंह को प्रदेश सचिव, रामगोपाल निगम को जिलाध्यक्ष बाराबंकी, दानिस खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, पियूष सिंह को प्रदेश सचिव, रिंकू को अनु0जति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शुभम राय को छात्र सभा का जिलाअध्यक्ष, योगेश मिश्रा को जिलाध्यक्ष आध्यात्मिक प्रकोष्ट, अवधेश मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष आध्यात्मिक प्रकोष्ठ आदि बनाया गया। इस अवसर पर आयोजक सत्या पंडित विधायक, मानसी गुप्ता एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, सूरज रावत, रामेन्द्र मिश्रा, आकाश सिंह, गोपाल वर्मा, मधुकर त्रिपाठी, प्रांजल श्रीवास्तव, हजारों लोगों ने राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप मिश्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

ALSO READ  नार्को हवाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 1424 बैंक खाते फ्रीज कर 100 करोड़ रुपये जब्त
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!