Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव: वॉलीबॉल फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर ने अयोध्या को तीन दो से हराकर बनी विजेता,रात भर महोत्सव के पंडाल में बॉलीवुड के विभिन्न नृत्य और गानों पर झूमते नजर आए श्रोता

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
16 Min Read

Ad image

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल, नारद संवाद 

रामनगर बाराबंकी। खेलकूद के मैदान राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रतीक होते हैं जहां सभी जाति व धर्म के खिलाड़ी एक साथ प्रतिभाग करते हैं। यह बात मुख्य अतिथि नायक तहसीलदार सैयद तहजीब हैदर ने महादेवा महोत्सव में रियाज अहमद के संयोजन में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन उद्घाटन समारोह में कही। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। पहला मैच केडी सिंह बाबू बाराबंकी व निशातगंज लखनऊ के बीच हुआ जिसमें केडी सिंह बाबू ने 2-1 जीत हासिल की।दूसरा मैच बाराबंकी व सुल्तानपुर के मध्य खेला गया जिसमें सुल्तानपुर 2-0 से विजई हुआ। तीसरा मैच समीर क्लब अयोध्या व राज क्लब गोंडा के मध्य हुआ जिसमें समीर क्लब अयोध्या ने 2-0 से जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला किंतूर व बहराइच के बीच हुआ जिसमें बहराइच ने 2-0 से बाजी मारी। पहला सेमीफाइनल मैच समीर क्लब अयोध्या व के डी सिंह बाबू बाराबंकी खेला गया जिसमें कांटे के मुकाबले में समीर क्लब अयोध्या ने केडी सिंह बाबू बाराबंकी को हराकर फाइनल में पहुंच गई। दूसरा सेमीफाइनल मैच बहराइच व सुल्तानपुर के मध्य खेला गया जिसमें सुल्तानपुर ने बहराइच को दो एक से हराकर फाइनल में पहुंच गई। समीर क्लब अयोध्या व सुल्तानपुर के बीच हुए फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर ने अयोध्या को तीन दो से हराकर विजेता बनी। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से विजेता सुल्तानपुर को चैंपियन ट्रॉफी व मेडल तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में उद्घोषक डॉ आलोक शुक्ला स्कोरर दिवाकर गांधी मोहम्मद हशीब व रेफरी की भूमिका सानू विनय कुमार सिंह ऐपी सिंह ने निभाई।

 

ह्रदयेश जादूगर का जादू देखकर दर्शक रह गए दंग :

 

महादेवा महोत्सव में मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शानदार कलाकार ह्रदयेश जादूगर नें अपने जादू के अनेक अजब गजब कार्यक्रमों की सांस्कृतिक मंच से प्रस्तुति दी जिसे देखकर महादेवा महोत्सव में बैठे दर्शक दंग रह गए। उन्होंने जादू के माध्यम से स्वच्छता, शिक्षा आदि विषयों के प्रति जनमानस को जागरूकता का संदेश दिया। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर ह्रदयेश जादूगर की खूब हौसला आफजाई की।

लोक गायक जमुना प्रसाद ने अपने गीतों से महादेवा महोत्सव में मचाया धमाल :

 

 लोक गायक जमुना प्रसाद नें अपने गीतों से लोगों को किया प्रसन्न :

 

महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोकगीत के माध्यम से नशा उन्मूलन सहित तमाम सामाजिक बुराइयों के प्रति किया जागरूक। लोक गायक जमुना प्रसाद कनौजिया एवं गायिका मंजू माही ने निक नहीं लागेला हो बजरा, हमके पिज़्ज़ा खिवाय दा, युगल गीत के माध्यम से मोटे अनाज की बुवाई एवं सेवन के बारे में लोगों को जागरूक किया। लोकगायिका मंजू माही ने सैय्यां मिले लरकईयां, मैं का करूं गीत की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बम बम बोल रहा है काशी भक्ति गीत सुना कर पूरा माहौल भक्ति मय कर दिया। लोक गायक सोनेलाल यादव ने छोड़ दे नशे की आदतिया, हमार बलमा गीत की बेहतरीन प्रस्तुति देकर नशा मुक्ति के बारे लोगो को सीख दी। लोक गायक जितेंद्र कुमार ने यूपी में छाई है बाहर हो गीत के माध्यम से सरकार की सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बेटा लल्ला दुलरुआ हमार, मिशन है स्वच्छ भारत का, लोकगीत सुनाकर लोगों को स्वच्छता मिशन अपनाने को कहा। लोक गायक जितेंद्र कुमार ने नशा न करना मान लो कहना गीत सुना कर लोगों को नशा न करने की बारे में सीख दी। दाता सभी का विधाता सभी का, वह जन्म निर्माता शिव भजन की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक गायक मुन्ना अलबेला ने बेटी बाग की हौवें चिरैया भैया बेटी बचईहै नाय गीत के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में प्रेरणा प्रद सन्देश दिया। अई हो राजा पियल छोड़ा दारू सुना कर लोगों को नशे से दूर रखना की नसीहत दी। उज्ज्वला योजना के महत्व को बताते हुए तोहरा से पटरी ना खाए ए राजा करब न लकड़ी पर रसोई ये राजा, इसके बाद पर्यावरण प्रदूषण के प्रति लोगों को सचेत करते हुए काहे के मिटावेला प्रयावरण के लोगवा काहे के मिटावे लोकगीत की शानदार प्रस्तुति देकर पर्यावरण के महत्व को बताया।

 

ALSO READ  NCERT ने कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया पाठ्यक्रम लॉन्च किया

 

महादेवा महोत्सव में कृति नाटय संस्था लखनऊ के कलाकारों नें बाप रे बाप नाटक प्रस्तुत कर लोगों को किया जागरूक :

 

महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर कृति नाटय संस्था लखनऊ के बाप रे बाप नाट्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।जिसमें आज के बदलते परिवेश में युवाओं द्वारा अपने माता-पिता बुजुर्गों की उपेक्षा व तिरस्कार किया जाता है उसका बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है तथा युवाओं का क्या नुकसान होता है यह संदेश हास्य नाटक के माध्यम से दिया गया है। यह नाटक 1972-73 के पदम केपी सक्सेना द्वारा लिखा गया है। इस हास्य नाटक मंचन में अंकुर सक्सेना सुनील कुमार दीक्षित पीहू गुप्ता अंकित श्रीवास्तव प्रिंस सोनकर ज्योति सिंह अक्की कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुनील कुमार दीक्षित के निर्देशन में मंचन किए गए इस प्रेरणा प्रध हाथ से नाटक को लोगों ने खूब सराहा।कथा अनुसार विकाश भटनागर के पिता बद्री नाथ भटनागर 2 दिन से घर से लापता हो गए थे उनके पुत्र विकास उनको ढूंढने के लिए चिंतित है परंतु बहु बहुत प्रसन्न है क्योंकि बद्रीनाथ द्वारा बहू के संस्कारहीन कार्यों पर रोक-टोक लगाई जा रही थी जो उसे पसंद नहीं थी। विकास भटनागर अपने पिता को ढूंढने के लिए 5 लाख का इनाम रखते हैं तो अन्य तीन लोग उनके पिता के रूप में आ जाते हैं लेकिन विकास के द्वारा उनको पहचानना मुश्किल हो जाता है की कौन उनके पिता है अंत में असली पिता ने आकर पूरा भेद बताया।

 

डेंजरस डांस ग्रुप ने महादेवा महोत्सव के पंडाल में मचाया धमाल खूब बजी तालियां:

 

महादेव महोत्सव की सांस्कृतिक मंच से रात में डेंजरस डांस ग्रुप के कलाकारों ने सुंदर नृत्य कर धमाल मचा दिया एक से बढ़कर एक फिल्मी भक्ति गानों पर नृत्य दिखाए गए जिसको देखकर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। सर्वप्रथम गणेश वंदना से सभी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। बॉलीवुड डांस, फोक परफॉर्मेंस से नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसके मुख्य कलाकार विकास तनु इंदर शबनमकुलदीप सिंह चौहान ने बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

ALSO READ  ओम प्रकाश राजभर का दावा, सीटों के विवाद में टूट सकता है सपा और कांग्रेस का गठबंधन

सरोज श्रीवास्तव ने गीत गाया तूने सारी कमाई गवाई रसिया , अदालत में दावा करुंगी,

 

तहसील रामनगर के महादेवा मन्दिर प्रांगण में आयोजित महादेवा महोत्सव के पांचवे दिन कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें अवधी गीत / भजन गणेश वंदना से शुरुआत किया गया । सरोज श्रीवास्तव ने गीतों को गाया जिसमें तूने सारी कमाई गवाई रसिया , अदालत में दावा करुंगी, होटल का खाना तुझे खाना खाने नहीं दूंगी, पिया बैरन पिया को लिए जाए रे, एक दिन आओ अपनी ससुरार में आदि अवधी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात अंकिता सिंह और रजनी वर्मा द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में नाटक बाप रे बाप नूर बख्श, अंकुर सक्सेना, सुनील सोनू ,पीहू गुप्ता ,ज्योति सिंह, सचिन सिंह, प्रिंस सोनकर पंडित जी ने बेहतर अभिनय किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामनगर अभिषेक कुमार , महादेवा चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी, मंच संचालक आशीष पाठक, उमेश, कृष्ण कुमार शुक्ला, सौरभ दीक्षित आदि मौजूद रहे।

 

 

लोकगीत के माध्यम से सरकार की योजनाओं से किया जागरूक

 

महादेवा महोत्सव में मंगलवार की शाम सांस्कृतिक मंच पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तीन दलों ने लोक गीत के माध्यम से सरकार की तमाम जनकल्याण कारी योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया। जिसमें जितेन्द्र कुमार सांस्कृतिक दल ने सामूहिक विवाह योजना पर यूपी में छाई है बहार, सर्व शिक्षा अभियान पर बेटा लल्ला दुलरुआ हमार, स्वच्छ भारत मिशन पर मिशन है स्वच्छ‌भारत, नशा उन्मूलन पर, नशा न करना मान लो कहना, शिवभजन दाता सभी का विधाता और मुन्ना अलबेला एवं साथी ने बेटी बचाओ गीत पर बेटी बाग की होवें चिच चिरैया भैम्या बेटी बचा है नाय, नशा उन्मुलन पर अई के हो राजा पियल के छोड़ा पकु, बेटी पढोओ पर गन लो पढे बेटिया बढे बेटीया भारत के लिए, उज्जवला योजना पर तोहरा से पटरी न खाई ये राजा, करब न लकडी पर रसोई ये राजा, पर्यावरण पर काहे के मिटावेला के लोगवा कोटे के मिटावेक सहित लाल एंड पार्टी नशा उन्मूलन पर छोड़ दे नशे की अदतिया हमार बलमा आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जिसे स्थानीय लोगों ने जमकर सराहा।

 

 

रजनी व अंकिता की जुगलबंदी ने महोत्सव में लगाए चार चांद :

 

 महादेवा महोत्सव में सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना रजनी वर्मा व अंकिता सिंह के कथक नृत्य ने मंगलवार को महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक पंडाल में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। जिसके बाद शिव तांडव सहित मशहूर भजन गाइए गणपति जग वंदन पर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। उनके नृत्य के भावों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। फिर राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत नृत्यांगना रजनी वर्मा व अंकिता सिंह की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

 

 

अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका के गीतों पर झूमते नजर आए श्रोता :

 

महादेवा महोत्सव के पांचवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संध्या में अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका वंदना मिश्रा की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका वंदना मिश्रा ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत, हे गंगा मैया! तोहे पियरी चढ़इकै भजन की प्रस्तुति से की। इसके बाद शिव स्तुति, जटाटविगलज्जल प्रवाह पावित स्थले इसके बाद, कंकर कंकर में है शंकर की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी इसके बाद गीत, कहे तोसे सजना, दिन भर चाहे जहाँ रहियो हमार पिया, पटना से बैदा बोलाई दा, बलम अंग्रेजी मिले, मारि-मारि के हो बलमा, के चला पटना बाजार आदि गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया 

 

ALSO READ  बाराबंकी में सड़क पर गिरा नीम का बड़ा पेड़, ट्रैफिक पूरी तरह बाधित

जाह्नवी श्रीवास्तव ने बिखेरा अपने गीत गाकर बिखेरा जादू :

 

महादेवा महोत्सव में मंगलवार को लोक गायिका जाह्नवी श्रीवास्तव और उनके सहयोगी कलाकारों ने अपने सुरों से भक्ति और लोक संगीत का जादू बिखेरा। एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए भजन और अवधी लोकगीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत जाह्नवी श्रीवास्तव ने गणेश वंदना, गौरी शंकर के अंगना मां नाचे गणेश, लाल-लाल फूलों से अंगना सजाया कार्तिक संग नाचे गणेश, से की। उनके सुरों ने जैसे ही मंच को सजाया, पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। इसके बाद, उन्होंने भगवान शिव की स्तुति, आशुतोष शशांक शेखर चंद्रमौली चिदंबरम कोटि-कोटि प्रणाम शंभू, कोटि नमन दिगंबरम, गाकर भक्तिमय माहौल को और गहरा कर दिया। जाह्नवी ने लोकगीतों की श्रंखला में भोजपुरी गीत, हमका बगियन मा बैठावै कि राजा बैगनवा बेचन जाय, प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत करते रहे। वहीं, गीत “रेलिया बैरन पिया को लिहे जाए रे, जौने टिकटवा से पिया मोरे जैहै बरसे पनिया टिकटवा गल जाए रे” सुनकर दर्शकों ने भावुक होकर उनका समर्थन किया। होली का उल्लास बढ़ाते हुए उन्होंने “होली खेले शिव भोला फागुन में, हाथ में सोए कनक पिचकारी, कांधे पर अमीर का झोला” गाकर माहौल को और रंगीन बना दिया।

 

बॉलीवुड गीतों और भजनों की प्रस्तुतियों पर झूम उठा सांस्कृतिक पंडाल :

 

महादेवा मेला का सांस्कृतिक पंडाल मंगल की शाम भजनों और बॉलीवुड गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से झूम उठा। तो वहीं हास्य कलाकार की अठखेलियों पर श्रोताओं ने जमकर ठहाके लगाए। वायलन बैंड ने कार्यक्रम की शुरुआत सोनी टीवी पर आने वाले ‘के फार किशोर’ प्रोग्राम में गायक रहे जमाल खान उर्फ़ जूनियर किशोर ने भोले ओ भोले…सारा जमाना हसीनो का दीवाना…कोई न कोई चाहिए प्यार करने वाला आदि गाकर की। जिसके बाद डी डी नेशनल टीवी की गायिका दिव्यांशी मौर्य ने हाय शर्माऊ, मोरनी बागा में और इंडियन आइडल सीजन फोर के गायक रहे कुलदीप सिंह चौहान हमने सुप्रसिद्ध शिव भजन शिव शंकर को जिसने पूजा… रमता जोगी बहता पानी व कार्यक्रम के समापन पर व दीपांशी यादव ने कमली-कमली, तितलियां, दमादम मस्त कलंदर आदि गीतों जोरदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कुछ गीतों पर हुए युगल नृत्य ने कार्यक्रम को शीर्ष पर पहुंचा दिया। कार्यक्रम के मध्य में इंडियन लाफ्टर चैलेंज के प्रतिभागी रहे हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव ने खूब गुदगुदाया। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन अबरार लखनऊ और निर्देशन अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!