Skip to main content

Naradsamvad

AMU: लॉ छात्रा ने यूनिवर्सिटी इंतजामिया पर लगाया जानबूझकर फेल करने का आरोप, धरने पर बैठी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

एएमयू रजिस्ट्रार ऑफिस के गेट पर धरना देती बीएएलएलवी की छात्रा
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के विधि विभाग की बीएएलएलबी की छात्रा ने यूनिवर्सिटी इंतजामिया पर जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में छात्रा 4 नवंबर को कुलसचिव कार्यालय के गेट के सामने धरने पर बैठ गई।

ALSO READ  सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व किया

 

छात्रा अवंतिका गौड़ ने इतिहास के शिक्षक पर भेदभाव का आरोप लगाया है। कहा कि वर्ष 2021 में बीएएलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। छह विषयों में से पांच में पास हो जाती थी, लेकिन इतिहास विषय में फेल हो जाती थी। अवंतिका ने दोबारा परीक्षा कराने और उत्तर पुस्तिका की किसी दूसरे विभाग के शिक्षक से चेक कराने की मांग की है। 

ALSO READ  बहराइच में तेंदुए का हमला, दादी की गोद से बच्चे को छीनने की कोशिश में मासूम गंभीर घायल

छात्रा के साथ धरने पर बैठे एएमयू छात्र अखिल कौशल ने कहा इंतजामिया को चेतावनी दी है कि हिंदू छात्र-छात्राओं को बेवजह परेशान न किया जाए। छात्रा अपनी आपबीती प्रधानमंत्री को लिखकर भेजेंगी। इस दौरान अखिल की प्रॉक्टर से नोकझोंक भी हुई। एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने कहा कि यह पहला मामला नहीं है। छात्रा को न्याय दिलाया जाए। 

विश्वविद्यालय में कोई भेदभाव नहीं किया जाता। छात्रा का आरोप गलत है। इस संबंध में छात्रा से लिखित शिकायत मांगी है। इसको लेकर कुलपति से मुलाकात करेंगे और विशेष अनुमति लेकर दोबारा उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कराया जाएगा। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।  – प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

ALSO READ  अखिलेश यादव का वादा: 2027 चुनाव में सपा की सरकार बनी तो वाराणसी में चलेगी मेट्रो

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!