रिपोर्ट: सर्वेश शुक्ला
Inner Wheel Club लखीमपुर नवदिशा के सदस्यों ने महिलाओं के सम्मान के लिए जागरूकता जगाने के लिए सड़कों पर उतरकर एक रैली निकाली। यह रैली “Orange the World – Stop Violence Against Women” अभियान के बैनर तले गुरु नानक इंटर कॉलेज की छात्राओं के सहयोग से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य सुरक्षा, सम्मान और समानता का संदेश देना था।
इस पहल में इस बात पर जोर दिया गया कि महिलाएं न केवल अस्तित्व की निर्माता हैं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता, शक्ति और मूल्यों की बुनियाद भी हैं। यह भी कहा गया कि जहाँ महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है, वहां सभ्यता और विकास अधूरा है।
हिंसा मुक्त समाज का संकल्प
रैली में शामिल छात्राओं और क्लब सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा के संकल्प और हिंसा मुक्त समाज की कल्पना के साथ उत्साह और प्रतिबद्धता दिखाई। रैली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा केवल व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना पर हमला है।
इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि महिलाओं को भयमुक्त वातावरण, समान अधिकार और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष मंजु, सपना, कुमकुम और शालिनी के साथ क्लब ISO लता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सारिका गुप्ता, ज्योति सिंघल, कनक और अन्य सदस्य मौजूद रहे।









