Skip to main content

Naradsamvad

अमेठी के इशवापुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित्र के प्रसंगों ने किया भावविभोर

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

अमेठी के इशवापुर, राजापुर अमेरुआ गांव में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हुआ। इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

Ad image

राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य उमेश नारायण शास्त्री जी महाराज ने अंतिम दिन सुदामा चरित्र, शुकदेव पूजन और परीक्षित मोक्ष पर मार्मिक प्रवचन दिए। भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की गहरी मित्रता के वर्णन ने भक्तों को भावविभोर कर दिया, जिससे पूरा पंडाल ‘जय श्री कृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंज उठा।

ALSO READ  छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में दिखा जहरीला सफेद झाग, नोएडा और दिल्ली के घाटों पर प्रदूषण

कथा के सात दिनों के प्रमुख प्रसंग

आचार्य उमेश नारायण शास्त्री जी महाराज द्वारा संचालित इस कथा श्रृंखला की शुरुआत 10 नवंबर को कलश यात्रा और भागवत महात्म्य के साथ हुई थी।

  • दूसरे दिन शुकदेव-परीक्षित मिलन और सती चरित्र की कथा सुनाई गई।
  • तीसरे दिन ध्रुव चरित्र और प्रह्लाद चरित्र के माध्यम से अटूट भक्ति पर जोर दिया गया।
  • चौथे दिन श्री राम अवतार और श्री कृष्ण अवतार का उत्सव मनाया गया।
  • पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, जिनमें माखन चोरी और गोवर्धन लीला शामिल थी, का वर्णन किया गया।
  • छठे दिन कंस वध, कालवयन उद्धार और रुक्मिणी विवाहोत्सव की कहानियां सुनाई गईं।
ALSO READ  कन्नौज में डबल मर्डर और रेप का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

इस आयोजन की मेजबानी मुख्य प्रायोजक सदानंद द्विवेदी और उनकी पत्नी अरुंधति देवी ने इशवापुर, राजापुर अमेरुआ स्थित अपने निवास पर की। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय कमता प्रसाद और स्वर्गीय कमला देवी, साथ ही स्वर्गीय राम नारायण और स्वर्गीय मनोरमा को श्रद्धांजलि दी गई।

ALSO READ  जय शाह दोबारा निर्विरोध चुने गए ICC चेयरमैन, बाली में हुई बोर्ड मीटिंग में मिली मंजूरी

समापन समारोह में राम भवन और सुशीला देवी, शिवदर्शन और कुसुम, किरण और शिवकुमार, दिवाकर और शोभा, संजीव और पूनम, इंद्रमणि और रीना, रविंद्र और मिशा, नरेंद्र, सुनील और जया, विपिन और सोनाली, विकास और तृप्ति, आशीष और सोनी, सुमित, अमित, शनि, राजवीर, नैतिक, किट्टू, दिव्यांश, मोक्ष और पत्रकार अरुण शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!