उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक प्रमुख बैटरी व्यापारी संदीप कुमार वार्ष्णेय की बुधवार रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जेल ब्रिज के पास हुआ, जब वार्ष्णेय अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।
हार्ट अटैक के कारण हुआ हादसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी चलाते समय वार्ष्णेय को हार्ट अटैक आया, जिससे उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए, लेकिन इसके बावजूद वार्ष्णेय को बचाया नहीं जा सका।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदीप कुमार वार्ष्णेय की मौत की खबर से उनके परिवार और स्थानीय व्यापारिक समुदाय में गहरा शोक है।









