जुलूसे गौसिया बडी़ अकीदत शान व शौकत के साथ निकला
रिपोर्ट :- राहुल त्रिपाठी
जुमेरात बाद नमाज़ जोहर परम्परागत जुलूसे गौसिया निकट फजलुररहमान से हरी झंडी दिखाकर निकाला गया जुलूस की कयादत मौलाना ज़ाहिद अली निज़ामी साहब ने की जो नगर के मुख्य मार्ग नाला सटटी बाजार, पुलिस चौकी, घंटाघर,धनोखर,निबलेट तिराहा, बेगमगंज,चॉंदतारा बिलडिंग,छाया चौराहा,राजकमल रोड,पीरबटावन,जलील होटल,ईदगाह मैंदान,डॉक्टर रफी रोड़ होता हुआ वापस फज़लुर रहमान पार्क में सलात व सलाम व दुआ पर समापन हुआ दौराने जुलूस बारगाहे गौ़सियत में मनक़बत व तक़रीर के ज़रिए ख़िराजे अक़ीदत पेश किया गया जगह जगह लोगों ने लंगरे गौ़सिया को तक़सीम किया गया जुलूसे गौसिया में कसीर ताअदाद में लोगों ने शिरकत की, उलमा ए किराम का हार फूल पहना कर इसतेक़बाल किया गया जुलूस में शहर के व क़ुर्बो जवार के उलमा ए किराम अइममे मसाजिद हज़रात ने शिरकत की मुख्य रूप से हज़रात मौलाना ज़ाहिद अली, मौलाना मेराज, मौलाना हामिद,हाजी मुसौविर अहमद,कारी रफीक आलम,मो० समी निजामी मौलाना मुसतक़ीम,कारी फरीद,मौलाना शादाब, मौलाना तौफीक,नसीम खान,सुलतान अहमद,अमीनुददीन अंसारी,ज़ुबेर सलमानी,मो० वसीम,उसामा अंसारी, रईस अंसारी ,हशमत अली गुडडू,आदि मौजूद रहे!

























