बनीकोडर शिक्षक महासंघ की बैठक में निस्तारित हुई समस्याएं!
रिपोर्ट:- रीशू गुप्ता
रामसनेहीघाट :- रामसनेहीघाट स्थित जूनियर हाईस्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार रॉय की अध्यक्षता में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समस्त संघों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की और खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार राय के साथ शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की ।
बैठक के दौरान यूटा द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा एवं परिचर्चा की गई। सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श के उपरांत यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश दीक्षित एवं महामंत्री सच्चिदानंद सिंह ने समस्त बिंदुओं पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन एवं समाधान पर सहमति व्यक्त करते हुए बैठक के सकारात्मक माहौल पर प्रसन्नता जाहिर की।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, अनुदेशक संघ, शिक्षा मित्र संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मी संघ द्वारा किसी प्रकार की समस्या नही रखी गई। सभी संगठनो ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा किये जा रहे कार्यो के प्रति निष्ठा को देखते हुए सकारात्मक सहयोग की बात कही। एवं विकास खण्ड में उनके निर्देशन में सभी शासकीय कार्यो के प्रति आगे रहने की बात की।
बैठक में शिक्षक हितों, विभागीय विषयों एवं आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित शिक्षकों ने संगठनात्मक संवाद और सकारात्मक चर्चा को शिक्षक हित में महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय मंत्री डॉ. नरेंद्र प्रकाश मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री मृगांक शेखर मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह ए0 आर0 पी0, अनिल कुमार, अनिल कुमार वर्मा ए0आर0पी0, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सोम प्रकाश मिश्र,राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरि शंकर वर्मा, शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष शशि भूषण, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रिजवान अहमद, शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह, अनुदेशक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित तिवारी,शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष दिवाकर वर्मा, शिक्षामित्र संघ के उपाध्यक्ष नीरज यादव, चतुर्थ श्रेणी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर सिंह, सूबेदार सिंह, कार्यालय सहायक देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे ।

























