Naradsamvad

[post-views]

मजिस्ट्रेट लिखी तेज रफ्तार बोलेरो नाले में गिरी, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। बांदा-बहाराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह मजिस्ट्रेट लिखी एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवारी के पास सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।संयोगवश उसी समय वहां से गुजर रही उप जिलाधिकारी रामनगर ने वाहन रुकवाकर घटना की जानकारी ली और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक से पूछताछ की।चालक ने पुलिस को बताया कि बोलेरो निजी वाहन है, जो पहले एक कार्यालय में अनुबंध पर संचालित होती थी। करीब एक माह पूर्व अनुबंध समाप्त हो चुका है। वह वाहन को लखनऊ से बहराइच लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क से उतरकर नाले में जा गिरी।पुलिस जांच में पता चला कि वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। इससे प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। दुर्घटना में चालक भी सुरक्षित बच गया।बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो को नाले से बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। वाहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1263886
Total Visitors
error: Content is protected !!