Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

खाद संकट और बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेसका ज्ञापन !

खाद संकट और बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेसका ज्ञापन !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी(22 जुलाई 2026) :- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन के नेतृत्व में तथा मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं एवं स्मार्ट मीटर के कारण बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बाराबंकी के माध्यम से एडीएम भूपेन्द्र विक्रम सिंह को सौंपा।

पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया ने कहा कि जनपद में किसान खाद की भारी कमी से जूझ रहा है। खरीफ फसल की बुआई और रोपाई के समय यूरिया एवं डीएपी की कमी के कारण किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पॉस मशीन में फिंगरप्रिंट सत्यापन न होने के कारण पात्र किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे वे महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर हैं। इसके साथ ही जनपद के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत से सिंचाई और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से कनेक्शन का भार बढ़ाकर अनुमानित बिल भेजे जा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, बायोमैट्रिक समस्याओं का समाधान किया जाए, डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पी0एल0 पुनिया, शिव शंकर शुक्ला, अमरनाथ मिश्रा, मो0 मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा, मो0 इरफान कुरैशी, के0सी0 श्रीवास्तव एडवोकेट सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339420
Total Visitors
error: Content is protected !!