Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

श्रावण मेले में 24 घंटे मुस्तैद रहेगा स्वास्थ्य विभाग, दो मेडिकल टीमों की तैनाती

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं को निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जाएंगी। इसके लिए दो मेडिकल टीमें, पांच एंबुलेंस और जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि मेले के दौरान एक मेडिकल स्टॉल मेला परिसर में तथा दूसरी टीम निकट स्थित महादेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे सेवाएं देगी। इसके अलावा पीएचसी पर अतिरिक्त चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की भी तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाओं के लिए एक एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) और चार बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस तैनात रहेंगी। सभी एंबुलेंस आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ से सुसज्जित होंगी।सीएमओ के अनुसार मेडिकल स्टॉल और पीएचसी पर एंटी स्नेक वेनम, रेबीज वैक्सीन, आईवी फ्लूइड, एंटीबायोटिक समेत सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रहेगा। एएलएस एंबुलेंस में लगे जीवन रक्षक उपकरणों की नियमित जांच भी कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि श्रावण मेले के दौरान वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार श्रीवास्तव तथा राजर्षि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358958
Total Visitors
error: Content is protected !!