Naradsamvad

[post-views]

खेत में चारा लेने गई महिला की सर्पदंश से मौत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। क्षेत्र के ददौरा गांव में खेत से जानवरों का चारा लेने गई एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ददौरा गांव निवासी रामदेवी (57) पत्नी राम सहाय मंगलवार को खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन पहले उन्हें ग्राम बड़नपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर लाया गया।सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. आशीष सिंह ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1232344
Total Visitors
error: Content is protected !!