Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, CM योगी ने दी खास बधाई”

रिपोर्ट:- नारद संवाद 

लखनऊ :-  1 जुलाई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपना 53वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके समर्थकों ने जन्मदिन को खास बनाया।

लखनऊ समेत कई जिलों में कार्यकर्ताओं ने गरीबों को भोजन वितरित किया और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम भी किए। 

इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद इस तरह की शुभकामनाओं को प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालयों में उत्सव जैसा माहौल रहा।

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

ALSO READ  शाहजहांपुर में बिजली चोरी पकड़ी गई, मीटर बाईपास कर बिजली चुराने वाले के खिलाफ FIR दर्ज

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1594249
Total Visitors
error: Content is protected !!